
बात सुनो विजय दिवस की ।
सुनाती हूँ कहानी अपने भारत के वीरों की ।
16 दिसम्बर सन् 1971 की है बात ।
जब भारत के वीरों नें पाकिस्तान को दी करारी मात ।
आज ही पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो बना बंग्लादेश ।
यहाँ हो रहा था बांग्लाभाषी पर पाकिस्तानी सेना द्वारा घोर अत्याचार ।
तब भारतीय वीरों ने सुनी इन असहायों की पुकार ।
भारत ने सैन्य मदद से 93000 हजार पाकिस्तानी सेना को कराया आत्म समर्पण ।
अपनी जान की बाज़ी लगाने वाले भारतीय वीरों को शत् शत् नमन ।
सर्दी वाली 13 दिन के युद्ध में भारतीयवीरों ने किया जम कर मुकाबला ।
पाकिस्तान के दे करारी हार,
दुनियाँ के नक्शे में कर नव निर्माण बंग देश का ।
दुनियाँ को दिखा दी अपनी धाक ।
निवेदिता सिन्हा
गया जी,
बिहार




