
दि ग्राम टुडे न्यूज़ पोर्टल
दिनांक:-17-01-2026
बनो विवेकी नीर क्षीर का, पाओगे सम्मान।
तब गुणवान कहे जाओगे, जब असली पहचान।।
अनुभवजन्य बात बोलोगे, जगत सुनेगा बात।
अच्छा बोलो अच्छा कर लो,यह सुंदर सौगात।।1।।
दुनिया केवल इतना चाहे,अभिवादन सत्कार।
अगर सामने आ जायें तो, दिखलायें सच प्यार।।
पीछे पीठ बुराई करना, नहीं सुहाती मित्र।
जो कहना है कहो सामने, सुंदर और पवित्र।।2।।
ब्रह्मनाथ पाण्डेय’ मधुर’
वार्ड नंबर-5 काॅंटी, मुहल्ला- मेंहदावल, नगर पंचायत- मेंहदावल, पोस्ट:- मेंहदावल, जिला- संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश, 272271




