
क्यों लड़ते हो भाई भाई
खोद रहे हो बीच खाई
घर बर्बाद हो जाएगा
तंगी का बोझ बढ़ जाएगा
व्यंग न करें बाहरी तुम पर
सोचों इस पर विचारों तुम
समझों जिम्मेदारी अपनी
क्योंकि भाई भाई हो तुम
प्रेम भाव से रहते हैं सब
इसको न मिटने दो तुम
हार जीत मायने न रखती
क्योंकि भाई भाई हो तुम
बंद करो खेल लड़ाई का
इसको न खेलों अब तुम
हंसी खुशी आनंद वाला
घर का माहौल रखो तुम
भाई भाई लड़ जाओगे तो
लड कर क्या पा लोगे तुम
लड़ाई की मदहोशी में कहीं
माँ को ही न खो देना तुम
मीनाक्षी शर्मा मनुश्री



