
आज तो कैलाश सज गया
ओ कैलाश सज गया
देखते ही देखते ही
नंदीश्वर सज गया
ओ नंदीश्वर सज गया
कोई भांग घोट रहा है
भोले को चढ़ा रहा है
फूलों की खुशबू से
लो कैलाश महक गया
झूम झूम कर देव नाचे
ढोल मृदङ्ग नगाड़े बाजे
अरे महाशिवरात्रि का
त्योहार आ गया
बम बम बम भक्त बोले
ॐ नमः शिवाय मंत्र बोले
महादेव के चरणों मे
सारा जगत आ गया
बिल्वपत्र भोले को अर्पित
तन मन धन है समर्पित
गंगाजल से स्नान करा दिया
सब जन शिव शंकर बोले
मन से सब भोले बोले
मंदिर मंदिर अभिषेक हो रहे
लो महाशिवरात्रि त्योहार आ गया
-डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित




