
भोले बाबा की आई है बारात
आज है महाशिवरात्रि की रात
कि भक्तों झूम कर नाचो…..
भोलेनाथ ने किया श्रंगार
कि होकर नंदी पर सवार
कि भक्तों झूम कर नाचो…
भूत चुड़ैल बने बाराती
देखकर मैनावती भी कांपी
सब देख के हुए हैरान
कि भक्तों झूम के नाचो…
फिर देवों ने शिव को सजाया
शिव शक्ति का मिलन कराया
हुए तीनो लोक निहाल
कि भक्तों झूम कर नाचो…..
शिव लीला की अजब कहानी
जान सके न मुनि विज्ञानी
करते सभी जय जयकार
कि भक्तों झूम कर नाचो…
-डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित
कवि,साहित्यकार
भवानीमंडी



