
अलका बहुत ध्यान से रुचि कीओर देखे जा रही थी,उसे रुचि कुछ उदास नजर आ रही थी।
जीजी क्या हुआ””
कुछ नहीं,रुचि ने रूखा सा जबाब अलका को दिया।
जीजी आज आपका जन्मदिन है और आपके चेहरे पर उदासी अच्छी नहीं लग रही।
वजह तो तुम्हीं हो”रुचि बोली”
मै”रुचि की बात सुनकर ,अलका की आंँखे भर आयी”
अलका सोच में पड़ गयी, आखिर मैने क्या किया ”
अभी वो रुचि से कुछ और पूछ न पायी थी कि पति विकास सामने से आते नजर आए।
अलका पानी लाकर दो एक गिलास”
जी “” साडी़ के पल्ले से आंँखो के कोर को साफ करते हुए अलका रसोई की ओर बढ़ गयी। रुचि जन्मदिन की शुभकामनाएँ “रुचि की ओर देखकर उसका भाई विकास बोला, अपनी शुभकामनाएँ अपने पास रखो।
अब तुझे क्या हुआ “”
पता नहीं जीजी शायद नाराज है”पति को पानी का गिलास थमाते हुऐ अलका बोली”
हुआ क्या आखिर मुझे सच में नहीं पता, इस बात को तीन दिन हो गये थे।
रुचि का मूड अब कुछ सही था।
वो मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी,अलका उसके बगल आकर बैठ गयी।
जीजी किससे बात चल रही है”
फ्रेंड है””सरल भाव से रूचि बोली”
जीजी एक बात पूँछू “”
हाँ
उस दिन अ आप मुझसे नाराज क्यूँ थी”आपके भैया आपको बहुत चाहते है,वो भी गुमसुम है।
भाई को आपके आलावा कोई नजर नहीं आता। एकलौती बहन हूँ, पर आज तक भाई ने कभी मेरी कोई पोस्ट नहीं डाली,मुझे भी मेरे अपने बोलते है,
आपके साथ तो गाने वाले वीडियो अपलोड करते है”
अरे जीजी बस इतनी सी बात, ,अलका को रूचि के भोलेपन पर हँसी आ गयी “मै तो कुछ और ही समझ रही थी।
भाभी ये आपके लिए छोटी बात होगी मेरे लिऐ नहीं”
जीजी, आपकी पिक ये इसलिऐ नहीं डालते ताकि आपको सबकी नजरों से बचा सकें।कितनें अनजाने लोग इनसे जुड़े है, कभी किसी ने कुछ लिख दिया या स्क्रीन शॉट से पिक निकाल ली तो”
भाई के लिऐ बहन अहम् होती है या सोचिए आईना, जो रूम मे सुरक्षित, खुद का अक्स दिखाता, पर किसी और की छोटी सी ठोकर से जब टूटता है तो चुभ जाता है। इसलिए आप उनके लिए आईना, रुचि के सिर पर स्नेह से हाथ फेरती हुई अलका बोली ”
सॉरी भाभी”””भाई कहाँ है”
रूम मे”‘
थैक्यू भाभी मुझे समझाने के लिए,
बोलते हुए रुचि, रूम की ओर बढ़ गयी”
धन्यवाद तो आपको मुझे देना चाहिए की आपको मेरी बात समझ मे आ गयी।
अलका रुचि की ओर तब तक देखती रही जब तक रुचि आंँखो से ओझल नही हो गयी।
डॉ गीता पांडेय अपराजिता
रायबरेली उत्तर प्रदेश



