पर्यावरण दिवस
पर्यावरण दिवस हरा भरा सुंदर दिन सा लगता है,
इस दिन हर कोई दिवस पर फोटो खींचाने को एक नया पेड़ लगाने को चलता है,
पर क्या वह उसे अंकुरित होने तक बड़ा होने तक उसकी रक्षा कर पाता है।
वृक्ष हमें क्या नहीं देते हैं हमें हकीकत वृक्ष बतलाते हैं,
वह जिंदगी की अच्छी सांस और हरियाली की वह खुशनुमा माहौल हमें वृक्ष देते हैं,
फल हमें वृक्ष देते हैं फूल हमें वृक्ष देते हैं जिंदगी हमें वृक्ष की छाल देती है।
हर वृक्ष में कुछ ना कुछ खासियत है
औषधीयो का भंडार वृक्ष होते हैं,
जो हमें देसी नुस्खे स्वस्थ रखते हैं
वृक्ष घर की शोभा है वृक्ष बगीचों का श्रृंगार है।
वृक्ष है तो हम हैं और हम हैं तो वृक्ष हैं,
जिंदगी में पर्यावरण दिवस तभी सार्थक है जब वृक्ष के बचाना हमारा संकल्प है।।
योगेश्वरी भारद्वाज
कोसी कलां मथुरा उत्तर प्रदेश




