
#उठो जवानों समय पुकारे सपनों को नव आकार दो
अपने श्रम और साहस से तुम भारत को नव उपहार दो।
भगत सिंह की ज्वाला लेकर अन्यायों से लड़ना होगा
सत्य साहस और कर्मों से नव इतिहास गढ़ना होगा
सुखदेव सा त्याग हृदय मेंजनहित का सम्मान रहे
अपने सुख से बढ़कर सबके हित का सदा ध्यान रहे।
विवेकानंद की वाणी का उजियारा मन में भरना होगा
उठो जागो का मंत्र सुनो और लक्ष्य शिखर पार करना होगा ¡
ना आलस की बेड़ी बाँधे ना भय पथ में दीवार बने,
मेहनत की हर एक चिंगारी कल का उजला द्वार बने
ज्ञान चरित्र और सेवा से जीवन को महान करो
अपने कर्मों से भारत का गौरव और सम्मान करो।
जो ठान लिया वो कर डालो हिम्मत को कमजोर न दो
सच्चे सपनों की खेती में संकल्पों को चोर न दो।
युवा शक्ति जब जाग उठेगी, बदलेगा हर हाल यहाँ,
सूरज बनकर चमकेगा फिर अपना भारतवर्ष महान।
कुलदीप सिंह रुहेला
सहारनपुर उत्तर प्रदेश




