साहित्य

कारगिल विजय दिवस

डॉक्टर शशिकला

26 जुलाई 1999 को कारगिल टाइगर चोटी पर भारत ने तिरंगा लहराया, आओ कारगिल विजय दिवस मनाएं ।

कारगिल विजय दिवस की 27 वीं वर्षगांठ पर ,अमर शहीदों के सम्मान में शीश झुकाए, श्रद्धा सुमन चढ़ाएं।

26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने, पाकिस्तानी सैनिकों को भगाया और कारगिल चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया, आओ विजय दिवस मनाएं।

अमर शहीदों के बलिदान को कभी न भुलाए, उनसे देश भक्ति की प्रेरणा पाएं।

देश की रक्षा में सेना ने कर्तव्य निभाया, हम राष्ट्र द्रोहीयो ,दुश्मनों को सबक सिखाएं, आओ विजय दिवस मनाएं ।

भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य बलिदान की गौरव गाथा गाएं, आओ कारगिल विजय दिवस मनाएं।

देश के उत्थान के लिए क्रांति बिगुल बजाएं ,देश के दुश्मन पाकिस्तान को ,भारत सीमा में आतंक फैलाने पर धूल चटाएं।

देश रक्षा के लिए ,हम भारतीय रक्षा कवच बन जाए ।

भारत भूमि, 1 इंच भी कोई शत्रु ले न पाए, विकराल काल बन उसे मिटाए ।

देश को जरूरत है क्रांतिवीर देश प्रेमियों की, सेना का सम्मान करें, कर्तव्य निभाएं ।

कारगिल विजय दिवस के बलिदानी, अमर शहीद सैनिकों को, सम्मान सहित श्रद्धा सुमन चढ़ाएं ।

रचयिता

डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!