साहित्य

कारगिल विजय दिवस 

योगेश्वरी

कितनी हिम्मत रखते वीर जवान बॉर्डर पर जाने कितने फौलादी जज्बा लेकर पैदा

होते वीर जवान,

हर मुश्किल का सामना करते हुए

आतंक का विनाश करते हुए

कितने वीर जवान वीरगति

को प्राप्त हो गये,

 

याद रखो वह वह कारगिल दिवस

जो हमारे वीर जवानों ने

कारगिल विजय पर विजय प्राप्त की थी,

आज हम उन्हीं की वजह से उनको

नमन करते हुए उनकी याद में

कारगिल विजय दिवस पर बारंबार

प्रणाम कर रहे हैं ,

जिनकी वजह से आज हम भारत

देश में सुरक्षित हैं,

वही वीर जवान जो बिना अपनी

परवाह किए अपनों की नहीं

परवाह करते मुश्किल से

मुश्किल वक्त में डटकर वह

सीमा पर खड़े हैं,

ऐसे वीर जवानों को शत-शत

प्रणाम हम करते हैं

कारगिल विजय दिवस पर

सभी शहीदों को श्रद्धांजलि

प्रणाम प्रणाम शत् शत् नमन है ,

बारम्बार प्रणाम ।।

 

योगेश्वरी  भारद्वाज

कोसीकलां मथुरा उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!