
साए जैसा ही तेरे साथ तेरा इतिहास चलेगा।
केवल अच्छे कर्म करो जब तक ये श्वास चलेगा।।
**
स्वाभिमान और अभिमान में अंतर ही सच्चा ज्ञान है।
सच्चा ज्ञानी कदापि ही करता नहीं अभिमान है।।
तेरे साथ सब चलेंगे जब तक तेरा विश्वास चलेगा।
साए जैसा ही तेरे साथ तेरा इतिहास चलेगा।।
**
आपका उत्साह ही आपको ताकत की दवा देता है।
आपका घमंड भीतर ही भीतर ईर्ष्या को हवा देता है।।
वही ही चलेगा जो गुलाब के जैसा कांटों में भी बढ़ेगा।
साए जैसा ही तेरे साथ तेरा इतिहास चलेगा।।
**
हर फैंसला जीवन की कुछ – कुछ दिशा बदलता है।
जीवन का हर इम्तिहान कसौटी पर तुझको परखता है।।
याद रखो इसी जन्म में अपनी करनी का तू हिसाब भरेगा।
साए जैसा ही तेरे साथ तेरा इतिहास चलेगा।।
**
रचयिता।।एस के कपूर”श्री हंस”
बरेली।।
©. @. skkapoor
सर्वाधिकार सुरक्षित




