Samachar

समाचार

अमर सिंह

भाषण प्रतियोगिता में अमर सिंह राय प्रथम    छतरपुर, गुरु शिष्य परंपरा के संवर्धन हेतु चल रहे गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा में दिनांक 15 जुलाई से 29 जुलाई 2026 अंतर्गत दिनाँक 17/07/2026 को शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बी. एड. के छात्राध्यापकों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में 5 मिनट का अवसर दिया गया जिसमें “मेरे जीवन में गुरु” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने थे। उक्त भाषण प्रतियोगिता में छतरपुर जिले के श्री अमर सिंह राय प्रथम, निवाडी जिले के श्री राजेंद्र अहिरवार द्वितीय, और टीकमगढ़ जिले के श्री संतोष सिंह राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ज्ञात हो कि बी एड कॉलेज छतरपुर में पन्ना, दमोह, निवाडी, छतरपुर, टीकमगढ़ सहित पांच जिले के शिक्षक छात्राध्यापक के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं इस हिसाब से ये प्रतियोगिता संभाग स्तरीय हो जाती है। निर्णायक मंडल में श्रीमती वीणा गुप्ता, श्री प्रभात साहू जी, श्री राजेश सैनी जी, तथा निर्णायक सलाहकार/ सहयोगी के रूप में श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती मनोरमा वर्मा, श्रीमती रचना खरे, श्रीमती नम्रता शुक्ला उपस्थित रहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कुसुमलता चौरसिया ने बताया कि गुरूपूर्णिमा पखवाड़ा अंतर्गत दिनाँकवार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाना है जिनमें, 18 को निबंध प्रतियोगिता, 20 जुलाई को गुरु भजन प्रतियोगिता, 21 को योगाभ्यास, 24 को वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रम प्रमुख हैं। 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा का समापन होगा, इसी दिन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे छात्रों/ छात्राध्यापकों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!