
मूल निवासी गोरखपुर के,अहिरौली है ग्राम
शिवे…..
सत्ताईस एक को जन्म लिया था
रुड़की धरा को धन्य किया था,
जनपद हरिद्वार में जन्मे ,गंगा का यह धाम
शिवे……
पिता रमेश पांडेय जी थे
शान्ति देवी माँ का नाम,
लक्सर से शिक्षा-दीक्षा ली,फैलाया फिर नाम
शिवे…..
संपादक थे अखबारों के
पत्रकारिता में आगे थे,
साप्ताहिक ग्राम टुडे प्रकाशन,फिर दैनिक आयाम
शिवे…
साहित्य में रत रहे निरंतर
फायकूलेखन लगा हैरुचिकर,
ग्राम्य चेतना मन में जगाते ,सामाजिक है काम
शिवे…..
आशा बिसारिया चंदौसी




