साहित्य

हे हंस वाहिनी मां

दिनेशपाल सिंह ’दिव्य'

हे हंस वाहिनी मां, हृदय में प्रेम भर दो ’
जीवन अब हम सब का, मेरी मातअमर कर दो।

 

हम पथ में भटक रहे ,मंजिल ना
मिल पाई।
मंजिल जो पा ना सके, मेरी आंख जो भर आई।।
हे मात सरस्वती मां ,जीवन अद्भुत कर दो।।
हे हंसवाहनी मां………………..

तुम ज्ञान की देवी हो, संगीत की जननी हो,
वाणी में मधुरता दो, हृदय में प्रेम भर दो।
सुर ,लय, ताल देकर , हमें लोकप्रिय कर दो।
हे हंसवाहनी मां………………..

नदियों में कल-कल हो, विहगों में कलरव हो,
शब्दों में पल पल हो, मेरी मां तुम जल थल हो।
त्रितंत्री बजा कर के, एक लंबी उम्र कर दो।
हे हंसवाहनी मां…………………….

शब्द शब्द में मां , प्यार प्यार भर दो,
जो राह मेरी रोकें, उन्हें तार तार कर दो।
दिलकश के इस दिल में,अब ऐतवार भर दो।
हे हंसवाहनी मां………………….

हे हंसवाहनी मां, हृदय में प्रेम भर दो।
जीवन अब हम सबका,मेरी मात अमर कर दो।।

दिनेशपाल सिंह ’दिव्य’
जनपद संभल उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!