
सनातन है जीवन का दर्शन द्वार,
वेदों की वाणी से ज्ञान की बार।
कर्म और धर्म का संदेश देता है,
मार्ग अहिंसा का निर्मल पावन है।
ब्रह्मा, विष्णु, महेश की त्रिमूर्ति,
सनातन धर्म की आधारशिला है।
सनातन धर्म की संस्कृति अमर है,
भारतीयता की पहचान सनातन धर्म ।
गंगा, यमुना, सरस्वती की धारा,
सनातन धर्म की पवित्रता का प्रतीक है।
संस्कृत मूल इसका संस्कार धरोहर है।
वसुधैव कुटुंबकम के छुपे अर्थ मनोहर है।
सनातन धर्म की महिमा को जानें,
ये तान है मुरली की डमरू की ध्वनि।
शौर्य है सुदर्शन का त्रिशूल की अग्नि।
प्राचीन विरासत है,सभ्य मन भावन है।
है मार्ग अहिंसा का निर्मल पावन है।
सूरज की किरणों में जैसे तेज अलौकिक,
शक्ति भक्ति का भी सिद्धांत ये यौगिक।
सनातन धर्म की संस्कृति अमर है,
सनातन धर्म की महिमा को जानें।
डाॅ सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार




