साहित्य

प्यारी धरती माँ

संजय कुमार

आइए एक वृक्ष लगाएं
पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं।
मिलकर पेड़ लगाएं हम
धरती का ताप करें कम।

हरियाली होगी चहुंओर
मिलेगी पेड़,पौधों की मृदु छांव,
प्रदूषण का प्रभाव होगा कम
शहर भी लगने लगेगा गांव।

कचरा का निपटारा स्वयं करेंगे
साफ,स्वच्छ रखेंगे अपनी धरती,
कंदमूल,फल,अनाज देकर
धरा हमारा पालन पोषण करती।

गंदगी नहीं फैलाएंगे हम
धरती को स्वच्छ बनाएंगे
यही प्रण हमसभी लें आज
ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएंगे।

संजय कुमार (अध्यापक)
गणपत सिंह उच्च विद्यालय,कहलगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!