साहित्य

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक

डॉक्टर शशिकला

देश स्वतंत्रता सेनानी, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक थे महान।

“स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है “नारे से ,धरती गगन किया गूंजायमान।

बिट्रिश शासन के छक्के छुड़ाएं ,था स्वराज का अरमान ।

23 जुलाई 1856 को जन्मे, रत्नागिरी -महाराष्ट्र जन्मस्थान ।

पिता गंगाधर रामचंद्र -माता पार्वती की दिव्य संतान।

गुलाम भारत में, स्वाधीनता जन जागृति का चलाया तेज अभियान।

गणेश चतुर्थी से अनंत चौदस तक, गणेश उत्सव की शुरुआत कर चलाया स्वराज अभियान ।

राष्ट्र प्रेम की ज्योति से जगमग, रोशन हुआ पूरा हिंदुस्तान ।

लोक जागरण मान्यता से लोकमान्य पदवी देकर उनका हुया सम्मान।

“लाल -बाल -पाल “नाम से स्वाधीनता सेनानी त्रिवेणी संगम ने, स्वाधीनता संग्राम में दिया योगदान।

धैर्य ,त्याग ,साहस ,कर्म योग दर्शन, दृढ़ संकल्प से स्वाधीनता के लिए दिया बलिदान ।

लाल -लाला लाजपत राय ,बाल- बाल गंगाधर तिलक ,पाल -विपिन चंद्र पाल ,तीनों “लाल बाल पाल” क्या हुआ यशगान।

स्वाधीनता सेनानियों का हुआ आंदोलन ,मांडले जेल में कैद, लाठियां की मार, झेली, अमर रहेगा उनका बलिदान ।

राष्ट्र धर्म चेतना जागृति में, केसरी और मराठा पत्रों से किया शंखनाद, गुंजा धरती आसमान ।

स्वधीनता सेनानियों ने किया कमाल, गौरव गाथा पर है गर्व अभियान ।

राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ ,दूर दृष्टा, समाज सुधारक तिलक ने चलाया स्वाधीनता अभियान ।

स्वाधीनता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने, शिरडी वाले साईं बाबा से सहयोग लेकर, मांगा स्वाधीनता का वरदान।

1 अगस्त 1920 में मुंबई में देवलोक गमन से हुआ देह अवसान।

उन्हें अर्पित कोटि-कोटि नमन, अर्पित है श्रद्धा सुमन सम्मान ।

रचयिता

डॉक्टर शशिकला अवस्थी इंदौर मध्य प्रदेश

रचना स्वरचित और मौलिक है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!