
जब वोटर पेंशन चालू हो जाएगी
उस दिन हर वोटर खुशी मनाएगी
देख यातना पेट की भारी
भूखे घर के घर मर जाते हैं
कितनी प्रतिभाएं आशाएं
जमीनदोज हम ऐसे पाते हैं
जो झूल रहे हैं फूल रहे हैं
यह दोनो का निवारण कर जाएगी।
जब वोटर पेंशन चालू हो जाएगी
उस दिन हर वोटर खुशी मनाएगी.!!
नौकरी की न रहेगी इतनी टेंशन,
वोटर्स को मिलेगी जब ये पेंशन,
पढ़ने लिखने वाले पढ़ जाएंगे,
बेकारी की भीड़ नहीं लगाएंगे,
माता पिता को उन बच्चों की
फीस का भार नहीं सताएगी,
जब वोटर पेंशन चालू हो जाएगी
उस दिन हर वोटर खुशी मनाएगी
अपना घर अपनी गाड़ी होगी,
हर घर खुशहाली की साड़ी होगी,
नये नये आयाम खुलेंगे,
खुशी खुशी जो गले मिलेंगे,
पेंशन पावन गंगा जल से
गरीबी तन धुल जाएगी,
जब वोटर पेंशन चालू हो जाएगी
उस दिन हर वोटर खुशी मनाएगी
बाहर निकलेगा काला धन,
जब जान जाएगा जन जन,
फिर सबके खाते जीवित होंगे,
उसमें इच्छाओं के मोती होंगे,
तब अर्थ गुलामी से हमको
खुशी खुशी आजादी मिल जाएगी,
जब वोटर पेंशन चालू हो जाएगी।
उस दिन हर वोटर खुशी मनाएगी।
संजीव हल्दिवी
बरेली उत्तर प्रदेश
जय वोटर जय वोटर शिप




