
विगत दिवस छह जून को प्रसार भारती आकाशवाणी के गौरवशाली 90वर्ष को समर्पित हिंदी काव्य और उर्दू शायरी का एक अदबी संगम काव्य अंजुमन का आयोजन किया गया जिसमें देश के कुछ जाने माने कवियों के अलावा मंडला जिले की वरिष्ठ साहित्यकारा एवं शिक्षिका डॉ नवनीता दुबे नूपुर भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी श्री विपिन यादव जी द्वारा शॉल ,पुष्पगुच्छ से सम्मानित हुईं। डॉ नवनीता के संगीतमय दोहों एवं गजल का लयबद्ध तरीके से प्रस्तुति की रिकॉर्डिग की गई ,उन्होंने सभी उपस्थित श्रोताओं की सराहना बटोरी।इस अवसर पर आकाशवाणी के उपमहानिदेशक श्री वली उल्लाह खान जी,कार्यक्रम प्रमुख श्री श्याम लाल टहलानी जी , उपहिंदी वार्ता अनुभाग के कार्यक्रम अधिशासी श्री प्रशांत परमार जी सहित, आमंत्रित श्रोताओं के रूप में रेडियो के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी ,एवं समस्त आकाशवाणी टीम उपस्थित रही।डॉ नवनीता के शुभचिंतकों ,प्रियजनों ,मित्रों ने बधाई प्रेषित की।इस कार्यक्रम का संपादित प्रसारण दिनांक आठ जून को रात्रि दस बजे से आकाशवाणी जबलपुर के मीडियम वेव 801किलोहर्ट्स पर होगा।




