साहित्य

एक महान कर्मयोगी-“डॉ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय

ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

27जन.1967 को जन्में,वो सज्जन सभ्य मानव हैं।
डाॅ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय,महान कर्मयोगी मानव हैं।।
ग्राम अहिरौली-जिला गोरखपुर,उत्तर प्रदेश वासी।
अतिपिछड़े ग्रामीण क्षेत्र,पाण्डेय जी मूल निवासी।।

जन्म स्थल हरिद्वार-उत्तराखंड,निवास करें रुड़की।
जनपद हरिद्वार,उत्तराखंड,वर्तमान घर तो रुड़की।।
पिताश्री स्व.रमेश पाण्डेय,माताश्री स्व.शांति देवी।
शिक्षा प्राथमिक-परास्नातक,कृपा हुई विद्या देवी।।

संपूर्ण शिक्षा-दीक्षा ये,लक्सर,रुड़की एवं हरिद्वार।
पत्रकारिता निष्णांत चल रही,संग हैं साहित्यकार।।
पत्रकारिता एवं साहित्यसेवा के साथ गंगा मिशन।
माँ गंगा की निर्मलता स्वच्छता,हेतु चिंतन मिशन।।

पत्रकारिता अनुभव वर्ष,1988 से निरंतर सक्रिय।
विभिन्न समाचार पत्रों में,उप सम्पादक थे सक्रिय।।
सहा.सम्पादक-स्टेटहेड का,किए दायित्व निर्वहन।
सन 2005 से साप्ताहिक समाचारपत्र प्रकाशन।।

निरंतरता से करते रहे ‘दि ग्राम टुडे’ का प्रकाशन।
2017 से दै.समाचार पत्र ‘दि ग्राम टुडे’ प्रकाशन।।
‘दि ग्राम टुडे’ नेट प्रयोग से,डिजिटल पत्रकारिता।
ऑनलाइन माध्यम से सक्रियता एवं सहभागिता।।

डॉ.शिवेश्वर दत्त पाण्डेय में,साहित्यिक सक्रियता।
पत्रकारिता के संग साहित्य क्षेत्र में भी सक्रियता।।
डाॅ.अनिल शर्मा’अनिल’,नेतृत्व में फायकू लेखन।
अनिल जी के सानिध्य में,नई विधा में भी लेखन।।

नवोदित रचनाकारों चुनों,विशेष पहचान फायकू।
हिंदी में सृजन की अच्छी,नवीन विधा है फायकू।।
ग्रामीण चेतना-सामाजिक सरोकारों,की धारिता।
कल्याणकारी जनहितकारी होती है पत्रकारिता।।

इसी के साथ साहित्यिक,समर्पण व प्रतिबद्धता।
पत्रकारिता हिंदी साहित्य,विकास वचनबद्धता।।
डाॅ.अनिल शर्मा ‘अनिल’,एक विशेष सम्पादक।
‘दि ग्राम टुडे न्यूज पोर्टल,के हैं विशेष संपादक।।

मांगा है रचना लेख,छपना जन्मदिन विशेषांक।
हर्षित हूँ जानकार,प्रकाशित हो रहा विशेषांक।।
टीजीटी प्रकाशन समूह,सम्पादक डाॅ. शिवेश्वर।
यथा नामे तथा गुणें से आच्छादित डॉ.शिवेश्वर।।

जन्मदिन की बधाई हो,डॉ.शिवेश्वर पाण्डेय जी।
ढेरों दिली बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं जी।।
जन्मदिन(27 जनवरी),बहुत-बहुत हो मुबारक।
स्वस्थ्य निरोग दीर्घायु रहें,अवतरण हो मुबारक।।

आपके विराट व्यक्तित्व,कृतित्व पर मेरा लेखन।
पत्रकारिता-सामाजिक योगदान में सूक्ष्म लेखन।।
मुझे नहीं मालूम यह,सफल हुआ या नहीं हुआ।
लिख दिया काव्य रूप में,मुझसे जो कुछ हुआ।।

आपके अवतरण दिवस पर,सादर समर्पित यह।
जन्मदिन पर करूं मैं शुभ वंदन अभिनंदन यह।।

ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी. कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.
इंटरनेशनल चीफ एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर 2021-22
एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल-हेड क्वार्टर,कोलकाता,इंडिया
(शिक्षक,कवि,लेखक,समीक्षक,लघुकथाकार एवं समाजसेवी)
समाजसेवी-प्रांतीय,राष्ट्रीय,अंतर्राष्ट्रीय व एशिया सेवा संगठन
संपर्क नंबर: 9415350596

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!