साहित्य

मधुमंजरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी 

डॉ साधना

खुर्जा स्थित विराज होटल में सुप्रसिद्ध साहित्यकार रिंकी अग्रवाल प्राची की दो पुस्तकों मधु मंजरी गागर अनुभूतियों की एकल काव्य संग्रह, यशिका एकल कहानी सग्रह का विमोचन कई वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया। साथ ही साथ एक काव्य गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें सभी रचनाकारों ने अपनी साहित्यिक रचना प्रस्तुत की।

लेखिका रिंकी अग्रवाल बताती है यशिका उनका तीसरा छोटी बड़ी कहानियां का संग्रह है। इससे पहले उदित आदित्य की रश्मियां और हरित हरिका का प्रकाशन 2024 में हो चुका है। लघु कथा पर अधिक पकड़ है आपकी।

मधुमंजरी गागर अनुभूतियों की उनके हदय के भावों का सार हैं। साहित्यिक और समाज सेवा के उद्देश्य से ही मधुमंजरी फाउंडेशन की स्थापना हुई है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रेनू तायल, अलका गर्ग, डॉ साधना अग्रवाल, दीप्ति सिंघल, पारुल, चंचल, विनीता, नेहा, रजनी उपस्थित रही। कार्यक्रम उपरांत जलपान की व्यवस्था रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!