साहित्य

सावन का पहला देवझिरी पर भक्तों का सैलाब 

डॉ रामशंकर चंचल 

देवझिरी, झाबुआ मध्य प्रदेश की पावन पवित्र धरा पर दस्तक देता वह इतिहासिक स्थल है जो न केवल झाबुआ जिले के लिए बल्कि प्रदेश और देश के लिए भी आदर और सम्मान के साथ आस्था का अद्भुत केंद्र बन गया है यह सत्य स्वीकार करना होगा

आज सावन का पहला दिन है, और ईश्वर प्रभु शिव मंदिर देवझिरी पर दस्तक देने वाले श्रद्धालु की अद्भुत यात्रा मंगलमय यात्रा चल पड़ी उनके दर्शन करने वैसे तो इतना करीब नहीं है कि पैदल जाया जाय लेकिन भक्तों की आस्था और आत्मा विश्वास इतना है कि आज भी अनेक भक्त पैदल चल देते हैं फिर सुबह और शाम हो कोई भी समय हो भक्तों का सैलाब चलता रहता है

शहर में किसी के यहां भी देश और दुनिया से कोई मेहमान आए और वह इस ईश्वरीय शक्ति देवझिरी पर दस्तक न दे ऐसा प्रायः होता नहीं है

प्रकृति के रम्य और सुख सुकून देती धरा का नाम है देवझिरी

मानव मात्र की आस्था और आत्मा विश्वास का नाम है देवझिरी गरीबों की पीड़ा और दुःख दूर करने का नाम है देवझिरी, देवों के देव महाकल जय शिव का तीर्थ स्थल है देवझिरी

जिसने झाबुआ जिले को अमर कर दिया जिसने झाबुआ को धर्म और आत्मीयता की पावन पवित्र नगरी के नाम से चर्चित कर दिया

 

जितना लिखा जाय कम होगा, यूं ही नहीं भक्तों का जुनून पूरे सावन हर वर्ष बना रहता है और पूरे साल इस ईश्वरीय देव स्थल के दर्शन का सुख सुकून महसूस करते हो

 

प्रणाम सत् सत् प्रणाम शिव धाम देवझिरी जय शिव मंदिर जय महाकाल सदा की तरह सदा ही मानव मात्र पशु पक्षी सभी प्रणियों का कल्याण करें और सभी को देश और दुनिया को सुख सुकून दे खुशियों की झोली भर दें

 

डॉ रामशंकर चंचल

झाबुआ मध्य प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!